रश्मिका-विजय बने हमसफर: शादी के साथ ही नेटवर्थ में भी मारी बाजी, जानें कितनी है दोनों की संपत्ति

हैदराबाद। दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को परिणय सूत्र में बंध गए हैं। साल की इस सबसे चर्चित सेलिब्रिटी शादी को वीरोश नाम दिया गया है। शादी के बाद अब इस प्रभावशाली जोड़ी की कुल संपत्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले दोनों कलाकार करियर और लोकप्रियता के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी बेहद मजबूत हैं।

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति करीब 66 करोड़ रुपये आंकी गई है। सोशल मीडिया पर 4.8 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स रखने वाली रश्मिका एक फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में, विज्ञापनों के बड़े अनुबंध और उनका अपना परफ्यूम ब्रांड है। उन्हें फिल्म जगत में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है।

वहीं विजय देवरकोंडा की कुल संपत्ति लगभग 70 करोड़ रुपये बताई जाती है। विजय एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। अभिनय के अलावा उन्होंने फैशन, स्पोर्ट्स और रियल एस्टेट क्षेत्र में भी बड़ा निवेश किया है। विज्ञापनों के जरिए भी वे सालाना बड़ी कमाई करते हैं, जहां हर ब्रांड डील के लिए उन्हें 1 से 2 करोड़ रुपये मिलते हैं।

रश्मिका और विजय की संयुक्त संपत्ति अब 130 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। यह जोड़ी न केवल भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शामिल है, बल्कि तेलुगु सिनेमा के सबसे अमीर और प्रभावशाली युवा सितारों में भी शीर्ष पर है। फिलहाल इस नवदंपति ने शादी के समारोह से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारियां साझा नहीं की हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *