Ram Rahim Parole : फिर जेल से बाहर आएगा ‘रेपिस्ट राम रहीम’: 8 साल में 15वीं बार मिली पैरोल

Ram Rahim Parole

Ram Rahim Parole : रोहतक/सिरसा। साध्वियों से यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल की सलाखों से बाहर आ रहा है। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही हरियाणा सरकार ने राम रहीम की 40 दिनों की पैरोल अर्जी को मंजूरी दे दी है।

Ram Rahim Parole : 8 साल में 15वीं बार ‘आजादी’ अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम के जेल से बाहर आने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 8 सालों में यह 15वां मौका है जब उसे पैरोल या फरलो मिली है। अकेले साल 2025 में ही वह तीन बार जेल से बाहर आया था। अब साल 2026 के पहले ही हफ्ते में उसे फिर से 40 दिनों की राहत मिल गई है।

सिरसा डेरे में कटेगा समय, प्रशासन रखेगा नजर पैरोल की शर्तों के मुताबिक, राम रहीम इस बार सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा परिसर में रहेगा। हालांकि, उस पर कई कड़ी पाबंदियां भी लगाई गई हैं:

वह डेरा परिसर से बाहर किसी भी सार्वजनिक आयोजन में शामिल नहीं हो सकेगा।

उसकी गतिविधियों पर प्रशासन और पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

उसे पैरोल के दौरान तय नियमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।

विवादों के बीच रिहाई राम रहीम को बार-बार मिलने वाली पैरोल को लेकर हमेशा से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सवाल उठते रहे हैं। गंभीर अपराधों में दोषी होने के बावजूद इतनी बार जेल से बाहर आने को लेकर सोशल मीडिया और विपक्षी दलों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। बुधवार शाम को मंजूरी मिलने के बाद अब जेल प्रशासन ने उसकी रिहाई की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *