Rajnandgaon Politics News : अपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Rajnandgaon Politics News :

 जिले के प्रभारी मंत्री  अमरजीत भगत ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

 

राजनांदगांव !  स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में अपूर्व उत्साह एवं गरिमामय पूर्वक मनाया गया। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक सांख्यिकी एवं संस्कृति विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महंत राजा बलराम दास शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (स्टेट हाई स्कूल) मैदान राजनांदगांव में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।
मुख्य अतिथि मंत्री श्री भगत ने ध्वजारोहण पश्चात समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी।
उन्होंने शहीद जवानों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीआईजी श्री राहुल भगत, कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा उपस्थित रहे।
समारोह में संयुक्त परेड का नेतृत्व परेड कंमाडर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री नवीन कुमार एक्का ने किया। रक्षित निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार साहू ने परेड टू-आई-सी का दायित्व निभाया।
समारोह में आम्र्स प्लाटून के अंतर्गत परेड में 38वीं बटालियन आईटीबीपी, 8वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल राजनांदगांव, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय पीटीएस राजनांदगांव, जिला पुलिस बल पुरूष, नगर सेना, जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी संयुक्त दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव एवं कमला महाविद्यालय राजनांदगांव, एनसीसी कैडेट्स संयुक्त बालक स्टेट स्कूल एवं सर्वेश्वर दास नगर निगम स्कूल राजनांदगांव, एनसीसी कैडेट्स संयुक्त बालिका स्टेट स्कूल एवं सर्वेश्वर दास नगर निगम स्कूल राजनांदगांव,  एनसीसी कैडेट्स डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर राजनांदगांव की स्काउट्स -गाईड दल द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर समारोह में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पीटी की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष  जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष  विवेक वासनिक, पर्यटन मंडल के सदस्य श्री निखिल द्विवेदी, नगर निगम अध्यक्ष  हरिनारायण धकेता,  पदम कोठारी,  कुलबीर छाबड़ा, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, नगर निगम आयुक्त  अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम  अरूण वर्मा, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान कार्यक्रम में मंच संचालन एएसआई यातायात  कमल किशोर श्रीवास्तव ने किया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU