Rajdhani Raipur : राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में हीट वेव कंडीशन, शाम-रात को बदल सकता है मौसम का मिजाज

Rajdhani Raipur :

Rajdhani Raipur रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग जिले भी भीषण गर्मी की चपेट में

Rajdhani Raipur रायपुर। नौतपा की शुरूआत होने के साथ ही मौसम के मिजाज में भी बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने जहां दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है तो वहीं कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बूंदाबांदी के आसार भी जताया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वर्तमान में उत्तर-पश्चिम उत्तर-प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी है।

एक दूसरी द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से तटीय कर्नाटक तक है। इन दोनों ही सिस्टम के असर से अगले कुछ दिनों तक समुद्र से नमी आएगी। बुधवार-गुरुवार से नमी युक्त हवा आने लगी है। इसके प्रभाव से अब दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। दूसरी ओर राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में अभी भी हीट वेव कंडीशन बना हुआ है।

जांजगीर-चांपा जिला सर्वाधिक तप रहा है। यहां अधिकतम तापमान का आंकड़ा 45 डिग्री पहुंच चुका है। इसके अलावा रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग जैसे जिले भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

Islamabad latest news : इमरान खान पर शिकंजा, देश छोडक़र जाने पर रोक

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तेज गर्जना के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश में तीन-चार दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। राजधानी में दिन में तेज गर्मी रहेगी।

अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। वहीं शाम-रात में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश हो संभावित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU