IPL से पहले सख्त हुआ Raipur Police Commissionerateरायपुर पुलिस कमिश्नरेट, सट्टेबाजों को दी चेतावनी—‘अब नहीं चलेगा खेल, सीधे होगी जेल’

रायपुर। Indian Premier League (IPL) के आगाज़ से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सट्टेबाजी करने वालों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

हर साल आईपीएल के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध सट्टेबाजी का कारोबार सामने आता है। पुलिस लगातार कार्रवाई करती है, लेकिन संगठित नेटवर्क के चलते यह धंधा पूरी तरह रुक नहीं पाता। इस बार आईपीएल शुरू होने से पहले ही पुलिस ने सक्रियता बढ़ाते हुए सट्टेबाजों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है।

इस अभियान के तहत पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक करते हुए खास संदेश जारी किया है। क्रिकेट की शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए बताया गया है कि कानून की टीम ‘चेज’ करने में माहिर है और दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।

इसके साथ ही फर्जी सट्टा आईडी देने वालों से दूर रहने की सलाह भी दी गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों की ‘पार्टनरशिप’ ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। अंत में साफ संदेश दिया गया है—सट्टेबाजी से दूर रहें, नहीं तो सीधा जेल जाना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *