Raipur news today : झारखण्ड की राजधानी रांची में लटका मिला छत्तीसगढ़ के जवान का शव

Raipur news today :

Raipur news today : झारखण्ड की राजधानी रांची में लटका मिला छत्तीसगढ़ के जवान का शव

Raipur news today : रायपुर !   छत्तीसगढ़ के एक जवान का शव गुरुवार को झारखण्ड की राजधानी रांची में लटका मिला।

जवान ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखर टोली की है जहां एनडीआरएफ में कार्यरत जवान जय लकड़ा का शव पेड़ से लटका पाया गया।

Raipur news today :  आज सुबह गांववालों ने पेड़ से एक शव लटका देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शव को उतारे जाने के बाद उसकी पहचान एनडीआरएफ जवान के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। झारखंड में पिछले एक वर्ष में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 13 जवानों की खुदकुशी या अपने ही हथियार से गोली चलने की वजह से मौत की घटनाएं सामने आई हैं।

Related News

Related News