Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ के कई थानों में राहुल गांधी के खिलाफ FIR : राजधानी के सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता अमरजीत छाबड़ा की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Raipur Breaking :

हिमांशु पटेल

Raipur Breaking :  छत्तीसगढ़ के कई थानों में राहुल गांधी के खिलाफ FIR : राजधानी के सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता अमरजीत छाबड़ा की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Raipur Breaking :  रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेरिका में सिख समुदाय पर टिप्पणी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है… छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में भाजपा नेताओ के द्वारा थाने में शिकायत की गई और कई थानों में fir तक दर्ज हो गई…. बता दे राजधानी के सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता अमरजीत छाबड़ा की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में भी FIR दर्ज कराई है।दुर्ग जिले।कोतवाली थाने में,सरगुजा में भी मामला दर्ज किया गया है।

Raipur Breaking : दरअसल छाबड़ा ने लिखित आवेदन में लिखा है कि राहुल गांधी के बयान से भारत के सिक्‍ख समुदायों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है। राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 और 302 के तहत दर्ज किया है। बीएनएस की ये धाराएं धार्मिक भावना आहत करने से जुड़ा है।

Related News