Raigarh latest news भानु प्रताप सिंह पंचतत्व में विलीन

Raigarh latest news

Raigarh latest news  भानु प्रताप सिंह पंचतत्व में विलीन

Raigarh latest news  रायगढ़ !   छत्तीसगढ़ के रायगढ़ राजघराने के कुंवर भानु प्रताप सिंह का आज राजपुरोहित के द्वारा विधि-विधान से महल परिसर में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी छोटी पुत्री राजकुमारी विजयश्री देवी ने अपने पिता को मुखाग्नि दिया।


कुंवर भानु प्रताप सिंह रायगढ़ राजघराने के संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह के तीसरे पुत्र थे। अविभाजित मध्यप्रदेश के मंत्री रहे। रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया था। उनके पार्थिव देह को रायगढ़ लाया गया जहां महल परिसर में उनके पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। गुरुवार को उनके पार्थिव देह का शहर में शव यात्रा निकाली गई थी।

co-operative committee : सहकारी समिति के कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, खाद-बीज के लिए भटक रहे किसान
कुंवर भानु प्रताप सिंह के अंत्येष्टि संस्कार में महाराष्ट्र अहरी राजधराने से अमरीश राव, राजमाता रुकमणी देवी, अवधेश राव, कुंवर विश्वनाथ राव, आठगढ़ ओडिशा के एस बी पटनायक, पंडरिया राजकुमारी संगीता सिंह, सरायपाली के राज धराने से देवेंद्र बहादुर सिंह, सीधी राजघराने से जितेंद्र सिंह, राजकुमारी जयमाला सिंह, सहित बड़ी संख्या में गणमानय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU