रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर करीब ढाई बजे रायपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। भोपाल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे WRD विभाग की प्रस्तुति के साथ बैठक में शामिल होंगे।
शाम करीब 5 बजे श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री साय रात करीब साढ़े 11 बजे भोपाल से रायपुर लौट आएंगे।
उधर, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अमीन पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं द्वारा आज परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक प्रदेश के 16 केंद्रों में होगी। तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कुल 106 परीक्षा केंद्रों में 37889 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में दो घंटे पूर्व पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।