(Purchased Bhanupratappur paddy) किसान व लेम्प्स कर्मचारियों में खुशी : 70 प्रतिशत धान की खरीदी हो गई, उठाव भी तेज

(Purchased Bhanupratappur paddy)

(Purchased Bhanupratappur paddy) किसान व लेम्प्स कर्मचारियों में खुशी

(Purchased Bhanupratappur paddy) भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर रानवाही एवं सम्बलपुर धान उपार्जन केंद्र में इस वर्ष 2022-23 को अब तक 70 प्रतिशत किसानों के धान की खरीदी की जा चुकी है, शेष किसानों का धान जनवरी माह के अंतिम पूर्ण हो जाने की बात कही जा रही है।

धान खरीदी के साथ-साथ इस बार धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। प्रतिदिन दो से तीन वाहन उठाव करने में लगे हुए है। इस बार धान बेचने में किसानों को कोई परेशानी नही होने से उनके चेहरे खिले है वही तेजी से उठाव होने से लेम्प्स कर्मचारियों भी खुश है।

विदित हो कि प्रदेश में 1 नवम्बर से 31 जनवरी तक तीन माहिने लेम्प्स के माध्यम से धान उपार्जन केंद्र में किसानों के धान खरीदी की जाती है। हर बार बारदाना, उठाव व धान कि खरीदी को लेकर किसान व कर्मचारियों खासे परेशान दिखाई देते है लेकिन इस बार किसान व कर्मचारियों दोनों खुश नजर आ रहे है।

लेम्प्स कर्मचारियों का कहना है कि नियमानुसार खरीदी के 72 घंटे के अंदर धान के उठाव किये जाने का प्रावधान है, पहले तो समय पर उठाव नही होने से कई महीनों तक उपार्जन केन्दों में पड़ा रहता था, जिससे सूखती व मौसम में धान खराब हो रहे थे जिसके खामियाजा लेम्प्स को उठाने पड़ रहे थे। लेकिन इस वर्ष खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है।

इस सम्बंध में सम्बलपुर लेम्प्स कर्मचारी आत्मा राम कल्लो ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 1746 है, जिनमे 1323 किसानों ने अपनी धान बिक्री कर चुके है।

अब तक खरीदी की गई धान 60,622,80, क्विंटल मिल को जारी मात्रा 48,968,40 क्विंटल,संग्रहण केन्द्र को जारी धान 900 क्विंटल, एवं वर्तमान में उपलब्ध धान का स्टॉक 10,754,40 क्विंटल है।

(Purchased Bhanupratappur paddy) वही भानुप्रतापपुर रानवाही उपार्जन केंद्र के कर्मचारी शक्ति सिंह ने बताया कि कुल 1160 पंजीकृत किसान है, जिनमे 710 किसानों ने अपनी धान की बिक्री किये है।

खरीदी की गई धान 24,780,00 क्विंटल मिल को जारी मात्रा 16,704,00 क्विंटल, एवं वर्तमान में उपलब्ध धान का स्टॉक 8076 क्विंटल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU