:राजकुमार मल:
भाटापारा- राजीव लोचन साहित्य संस्था प्रांतीय इकाई की बैठक
छ.ग.पेंशनधारी कल्याण संघ भवन भाटापारा में हुई।
इस बैठक में 21 सितंबर को भाटापारा में आयोजित होने वाले
कार्यक्रम ‘पुरखा के सुरता” को अंतिम रूप दिया गया।

संस्था के संरक्षक रामेश्वर शर्मा,वरिष्ठ साहित्यकार,संयोजक राजेश चौहान,प्रांतीय अध्यक्ष ऋषि साव, सचिव डॉ इन्द्रदेव यदु, राजाराम रसिक सहित स्थानीय साहित्यकार मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में नगर के दिवंगत साहित्यकारगण – स्व. फूलचंद चोपड़ा, स्व. विश्वेंद्रनाथ ठाकुर, स्व.पं शीतल प्रसाद शर्मा, स्व.डॉ शिवकुमार भृगु,स्व. संतराम साहू, स्व. अनंत साव, स्व.हरपाल कांत एवं स्व. घनश्याम रामपुरीक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा होगी।
नगर के वरिष्ठ साहित्यकार बलदेव भारती को राजीव लोचन साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रदेश भर से आए हुए कवियों के द्वारा काव्य पाठ होगा। बैठक में नगर के साहित्यकार – बलदेव भारती, अजय”अमृतांशु”, राजेश नामदेव, कन्हैया साहू अमित,निवेदिता वर्मा, सीमा अवस्थी, हेतराम कुर्रे, हेमंत मानिकपुरी उपस्थित थे।