Punjab latest news : भाजपा, अकाली दल संयुक्त गठबंधन की अहम बैठक संपन्न

Punjab latest news :

Punjab latest news भाजपा, अकाली दल संयुक्त गठबंधन की अहम बैठक संपन्न

 

Punjab latest news जालंधर !  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के नेता एवं पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा की अध्यक्षता में गठबंधन की एक अहम बैठक भाजपा चुनाव कार्यालय, लाजपत नगर, जालंधर में हुई, जिसमें जालंधर लोकसभा उपचुनाव संबंधी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

Punjab latest news : भाजपा, अकाली दल संयुक्त गठबंधन की अहम बैठक संपन्न
Punjab latest news  शर्मा ने बैठक में उपस्थित नेताओं को भाजपा और शिअद संयुक्त के संयुक्त प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को विजयी बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक साल बाद आज पंजाब की स्थिति बदहाल हो चुकी है और राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है।


उन्होंने कहा कि लोग अब भाजपा शासित गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तथा हरियाणा जैसे राज्यों में की गई तरक्की के नए मुकाम देख रहे हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास हो चुका है कि भाजपा ही अब पंजाब का भविष्य है। उन्होंने कहा कि जनता ने भगवंत मान सरकार को संगरूर लोकसभा चुनाव में हरा कर इसका जवाब पहले ही दे दिया है।


Punjab latest news परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं की हल्का प्रभारियों के रूप में नियुक्ति कर उन्हें चुनाव संबंधी जिम्मेवारियां भी सौंप दी हैं। उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा का जनाधार बहुत मज़बूत है और भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल की जीत सुनिश्चित है।

Punjab latest news इस अवसर पर दोनों पार्टियों के नेताओं ने इस जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए सभी को आह्वान किया कि हमें केंद्र सरकार की नीतियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच में लेकर जाना है और इस बार प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल जी को विजयी बनाकर जालंधर शहर के रुके हुए विकास को पूरा करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU