नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए भारत पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में सवार होकर रवाना हुए।
राष्ट्रपति पुतिन 5 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।