गांधीनगर। गुजरात में गुरुवार शाम अचानक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में हुई बैठक में राज्य मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है। मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रियों को फैसले की जानकारी दी, जिसके बाद सभी ने अपने-अपने त्यागपत्र मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंप दिए।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज रात राज्यपाल से मुलाकात कर पूरी मंत्रिपरिषद के इस्तीफे सौंपेंगे। माना जा रहा है कि यह कदम राज्य में संभावित कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया का हिस्सा है।
हालांकि इस घटनाक्रम को लेकर न तो मुख्यमंत्री कार्यालय और न ही भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार सुबह 11:30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में नई मंत्रिपरिषद शपथ ग्रहण करेगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मौजूद रहने की संभावना है।
q