नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग एवं सर्टिफिकेशन पूरा हो चुका है। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच संचालित की जाएगी।
रेल मंत्री ने बताया कि कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने इसे देश, रेलवे एवं यात्रियों के लिए एक बड़ा माइलस्टोन करार दिया।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रातभर की लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा एवं आधुनिक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।