महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद में मिले पीएम मोदी और राहुल गांधी

नई दिल्ली, 12 अप्रैल 2026

संसद परिसर में शनिवार को एक विशेष दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच मुलाकात और बातचीत हुई। अवसर था महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती का, जहां दोनों नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

संसद भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां मौजूद विभिन्न नेताओं से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान वह राहुल गांधी के पास पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और कुछ देर तक उनके बीच सहज बातचीत भी हुई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात की। महात्मा ज्योतिबा फुले की द्विशताब्दी जयंती के मौके पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की इस मुलाकात को राजनीतिक सौहार्द की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *