लाखों लीटर बहा पानी
रायपुर
रायपुर के महावीर नगर चौक स्थित बिजली ऑफिस के पास पानी की मुख्य पाइप लाइन फट गई। पाइप फटने से तेज प्रेशर के साथ फव्वारे की तरह पानी सड़क पर बहने लगा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। अब आज शाम करीब 3 लाख लोगों को पानी नहीं मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, करीब 30 से 45 मिनट तक पानी यू ही सड़क पर बहता रहा। जिस कारण लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया है। वहीं, पाइप लाइन डैमेज होने के कारण आज शाम शहर के 8 पानी टंकी से पानी की सप्लाई नहीं होगी।
इन इलाकों में आज शाम नहीं आएगा नल से पानी
जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू ने बताया कि, पाइप लाइन फूटने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मेन पाइप लाइन फूटने से पानी बहने के कारण आज शाम पानी सप्लाई नहीं होगा। कल सुबह नियमित रूप से पानी की सप्लाई जारी रहेगी।
इन 8 पानी टंकियों से नहीं आएगा पानी
अवंति विहार
जोरा
कृषि मंडी
मोवा
दलदल सिवनी
सड्डू
आमासिवनी
यह वार्डवासी होंगे प्रभावित
वार्ड- 7 कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड
वार्ड-8 महात्मा गांधी वार्ड
वार्ड-9 पं. मोतीलाल नेहरू वार्ड
वार्ड-11 डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड
वार्ड-31 नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड
वार्ड-32 महर्षि वाल्मिकी वार्ड
वार्ड-33 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड
वार्ड-51 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड
डैमेज पाइप लाइन सुधारने का काम जारी
जल विभाग के ईई नरसिंह फरेन्द्र ने बताया कि, जोन-9 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्ड प्रभावित रहेंगे। जोन-3 के अंतर्गत आने वाले कुछ पानी टंकियों से पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। डैमेज पाइप लाइन को सुधारने का काम किया जा रहा है।
लाखों लीटर पानी बर्बाद
स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 30 से 45 मिनट तक पानी बहता रहा। जिससे लाखों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो गया। फिलहाल, पाइप लाइन फूटने के बाद नगर निगम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। निगम प्रशासन के अधिकारी मरम्मत कार्य के साथ पाइप लाइन फूटने के कारणों की भी जांच कर रहे हैं।