अवैध माइनिंग और परिवहन मामले में माइनिंग माफिया पर 3 करोड़ 24 लाख रुपये की पेनाल्टी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में अवैध माइनिंग और उसके परिवहन के दौरान सरकारी अमले पर हमले के मामले में माइनिंग विभाग ने माफिया के खिलाफ 3 करोड़ 24 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई है। खनिज और माइनिंग विभाग की संयुक्त जांच में कई गंभीर खुलासे हुए हैं।

जांच में पता चला कि घाघरा क्षेत्र में खसरा नंबर 63 पर ही माइनिंग की वैध अनुमति थी। लेकिन आरोपी ने खसरा नंबर 64/1, 64/2 और 65 पर भी अवैध खुदाई की। इसी तरह ISC कंपनी को खसरा नंबर 112 पर माइनिंग की मंजूरी थी, लेकिन कंपनी ने खसरा नंबर 110, 113, 111 और 117 पर भी अवैध उत्खनन किया।

अवैध रूप से सरकारी जमीन पर गिट्टी और एम सैंड का स्टॉक किया गया था। 9 जनवरी को मानेगांव क्षेत्र में माइनिंग माफिया रोहित जैन ने सरकारी कर्मचारियों पर हमला किया। आरोपी ने फिल्मी अंदाज में कार अड़ाकर अमले को रोका, हाइवा से कुचलने की कोशिश की और ड्राइवर से धमकी दी। बीच सड़क पर गाली-गलौज भी की।

इस दौरान माइनिंग विभाग के कर्मचारी एम सैंड और गिट्टी से लोडेड हाइवा जब्त कर रहे थे। हमले के बाद परिवहन और माइनिंग विभाग ने सख्त कार्रवाई की। जांच पूरी होने पर आरोपी पर 3 करोड़ 24 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *