दिपेश रोहिला
Surguja Development Authority : सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनी पत्थलगांव विधायक गोमती साय
Surguja Development Authority : पत्थलगांव । छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों में उपाध्यक्ष पदों पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। रायगढ़ संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद और पत्थलगांव की वर्तमान विधायक गोमती साय को सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है।
सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक गोमती साय ने केंद्रीय व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
Surguja Development Authority : उन्होंने कहा है कि सरगुजा विकास प्राधिकरण में कार्य क्षमता के अनुसार क्षेत्र के दृष्टिकोण से बेहतर कार्य करेंगे। क्षेत्र की चहुमुखी विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जशपुर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।