दिपेश रोहिला
Pathalgaon latest news : पत्थलगांव में नगर बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, गिनी चुनी दुकानें बंद
Pathalgaon latest news : पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहाराडीह में हुई घटना को लेकर कांग्रेस ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। जिसे लेकर शहर में सुबह से ही कांग्रेस नेता मुख्य मार्गों में पहुंच गए थे लेकिन कुछ दुकानदारो ने इसका समर्थन किया तो कुछ ने नहीं किया। जिसके बाद दुकानदारों से कांग्रेसी कार्यकर्तायों एवं पदाधिकारीयों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की। हालांकि इस बंदी का शहर में मिला जुला असर देखने को मिला एवं किसी तरह की अप्रिय स्थिति दिखाई नहीं दी।
दरअसल 14 सितंबर को कवर्धा के लोहारडीह में शिवप्रसाद साहू नाम के युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर जंगल में पेड़ से लटकती हुई मिली। युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली लोगों ने बवाल काटना शुरू कर दिया। लोगों ने गांव के पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए मकान को घेर लिया। उसके बाद रघुनाथ साहू के परिवार के महिला, पुरुष और बच्चों से मारपीट करने लगे और घर को आग के हवाले कर दिया।आगजनी की इस घटना में रघुनाथ साहू के घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें पूर्व सरपंच की मौत हो गई। गांव में स्थिति बिगड़ते देख पुलिस फोर्स को बुलाया गया। मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया और कई लोगों पर केस दर्ज किया। गिरफ्तार लोगों में विचाराधीन बंदी प्रशांत साहू की कस्टडी में मौत हो गई थी जिसके बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आवाह्न किया।
National Lok Adalat : नेशनल लोक अदालत हेतु राजस्व न्यायालयों में भी गठन किया गया खंडपीठ
Pathalgaon latest news : इस दौरान कांग्रेस महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल,कुलविंदर सिंह भाटिया,कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल,पार्षद सतीश अग्रवाल,पार्षद अशोक गुप्ता, निशामुद्दीन खान, मयंक रोहिला सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।