Paddy purchased सहकारी समितियों में हड़ताल से धान खरीदी ठप

Paddy purchased

Paddy purchased चारामा के सभी लैंप्सो में किसी भी केंद्र पर धान खरीदी प्रारंभ नहीं हुई

Paddy purchased चारामा ! प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले जाने से 1 नवंबर से शासन के द्वारा समर्थन मूल्य पर होने वाली धान खरीदी  चारामा के  सभी लैंप्सो में किसी भी केंद्र पर धान खरीदी प्रारंभ नहीं हुई !

सभी केंद्र सुखे रहे, हालांकि हालाकि जिला सहकारी मर्यादित बैंक के शाखा प्रबंधको के द्वारा कही कही पर शासन प्रशासन के निर्देश पर धान खरीदी केंद्रों में तराजू बांट की पूजा अर्चना कर खरीदी का शुभारंभ किया गया !

Paddy purchased  लेकिन लेकिन खरीदी करने वाली कृषि सहकारी समितियां के कर्मचारियों के हड़ताल के चलते विकासखंड सहित कांकेर और पूरे बस्तर संभाग के सभी जिलो और सभी केंद्रों में कहीं पर भी धान की खरीदी और धान की बोहनी तक नहीं हो पाई ,हालाकि किसान अपने-अपने केंद्रों में धन बेचने के लिए टोकन के लिए जरूर उपस्थित हुए, लेकिन कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल पर होने के चलते उन्हें टोकन प्राप्त नहीं हो सका और ना ही खरीदी की जा सकी !

Paddy purchased जिसके चलते 1 नवंबर से शासन के द्वारा धान खरीदी की योजना विकासखंड चारामा सहित पूरे बस्तर संभाग के सभी केंद्रों में असफल नजर आई और जब तक कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी ,तब तक धान खरीदी प्रारंभ हो पाना असंभव लग रहा है। विदित हो कि सहकारी समिति कर्मचारी संघ बस्तर संभाग के आह्वान पर बस्तर संभाग अंतर्गत आने वाले समस्त जिला- बस्तर, दन्तेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागांव, सुकमा, बीजापुर, कांकेर के प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा अपनी 5 सूत्री मांगों जिसमें प्रमुख मांग धान उपार्जन में सुखद प्रदाय करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।

कर्मचारियों की मांग हैं की छ.ग. शासन के धान उपार्जन निति अनुसार कांडिका 15.9 में धान उपार्जन केन्द्रों में संग्रहित धान के लिए सुखत मात्रा मान्य या प्रावधान किया जाये ,वर्ष 2007-2008 के बाद प्रासंगिक वयय प्रशासनिक, सुरक्षा भण्डारण व्यय जो शासन द्वारा प्रदाय किया जाता है, वृद्धि नही की गई है ,महंगाई को ध्यान मे रखते हुए 3000 रू प्रति क्वि एवं कमीशन को 50.00 रू प्रति क्वि0 प्रदान की जावे,समिति कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान हेतु प्रबंधकीय अनुदान / क्रेडर फंड का प्रावधान किया जावे,बैंक भर्ती प्रक्रिया में समिति प्रबंधक लिपिकीय सह कम्प्युटर आपरेटर एवं अन्य बैंक कर्मचारी हेतु समिति में कार्यरत कर्मचारियों से शत प्रतिशत समिति कर्मचारियों से पदोन्नत कर भर्ती प्रक्रिया का प्रावधान किया जाये ,की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

Paddy purchased कर्मचारियों की यह मांग कई वर्ष पुरानी है, सरकार द्वारा हर साल बस कर्मचारी को आश्वाशन दे कर खरीदी करवा ली जाती रही,लेकिन अब कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट चुका हैं,और वह इस साल अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं,जिसका खामियाजा और नुकसान कही न कही किसानों को होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU