भानुप्रतापपुर में 2 जनवरी से नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन



भानुप्रतापपुर। मंगलम भवन विश्रामगृह के सामने 2 जनवरी से नव दिवसीय मधुर संगीतमय श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन भागवत कथावाचक पंडित देवव्रत शास्त्री द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

कथा के शुभारंभ अवसर पर 2 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 11 बजे श्रीराम जानकी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

आयोजक समिति श्री शिव शक्ति सेवा समिति के सदस्य अभय पांडेय, कुन्दन साहू, शिवशंकर देहारी, भीखम आरदे, जय शर्मा और अजय शर्मा ने बताया कि कथा के प्रथम दिवस पौष शुक्लपक्ष पूर्णिमा शनिवार को गौरी गणेश, देवी-देवताओं एवं अखंड ज्योति की स्थापना व पूजन के साथ देवी भागवत माहात्म्य और मां शीतला की कथा होगी।

द्वितीय दिवस रविवार को चित्त्रोत्पला गंगा मैया के प्राकट्य की कथा, नौ दुर्गा पूजन फल की कथा एवं झांकी प्रस्तुत की जाएगी। तृतीय दिवस सोमवार को हयग्रीव की कथा, त्रिशक्ति के प्रादुर्भाव की कथा एवं झांकी होगी।

चतुर्थ दिवस मंगलवार को पार्वती मंगल, चराचर जगत पर शक्ति की कृपा तथा महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली की झांकी का वर्णन किया जाएगा। पंचम दिवस बुधवार को पंचमी पूजा, महिषासुर मोक्ष की कथा और अनन्य देवियों की कथा होगी।

षष्ठम दिवस गुरुवार को तुलसी विवाह, नवरात्रि महारात्रि, शिवरात्रि महिमा की कथा, सुहागन माताओं द्वारा सुहाग रक्षा हेतु महाशक्ति की पूजा तथा शिवजी की दिव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

सप्तम दिवस शुक्रवार को मणिदीप दर्शन, अनंत रूपों की कथा एवं देवी भागवत की चढ़ोत्तरी का आयोजन होगा। अष्टम दिवस शनिवार को माघ कृष्णपक्ष सप्तमी तिथि पर चराचर जगत की उत्पत्ति, नवरात्रि व्रत का समापन, पूर्णाहुति एवं भगवती अंबाशक्ति मां महामाया और मां नवदुर्गा के दिव्य प्रसाद का वितरण समस्त श्रद्धालुओं को किया जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *