जुआरियों पर ऑपरेशन बाज का कहर… जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई..


18 से 21 अक्टूबर तक चले इस विशेष अभियान में मुंगेली पुलिस ने विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से 214 जुआरियों को गिरफ्तार किया और ₹1,34,975 नगद व 52 पत्ती ताश की गड्डियाँ जब्त कीं।


पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन बाज” का उद्देश्य दीपावली पर्व के दौरान समाज में फैल रहे अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। अभियान के दौरान जिलेभर में 55 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।


कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल और उप पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. घृतलहरे के मार्गदर्शन में की गई।


पुलिस की कार्रवाई के तहत—
थाना जरहागांव में 13 प्रकरणों में 55 जुआरी पकड़े गए, ₹22,410 जब्त।
थाना सरगांव में 2 प्रकरणों में 6 जुआरी, ₹3,180 जब्त।
थाना चिल्फी में 4 प्रकरणों में 9 जुआरी, ₹3,085 जब्त।
थाना फास्टरपुर में 5 प्रकरणों में 18 जुआरी, ₹13,840 जब्त।
थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में 14 प्रकरणों में 69 जुआरी, ₹57,900 जब्त।


थाना लोरमी में 6 प्रकरणों में 17 जुआरी, ₹5,550 जब्त।
थाना पथरिया में 11 प्रकरणों में 40 जुआरी, ₹29,010 जब्त।
सभी मामलों में जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर समाज में अनुशासन और शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

अवैध जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
मुंगेली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे अवैध कार्यों से दूर रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *