राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका श्रीमती प्रमिला ताई मेढ़े जी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया में पोस्ट साझा किया. उन्होने लिखा कि प्रमिला ताई जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और नारी सशक्तीकरण को समर्पित रहा। उनका जीवन, समर्पण और सेवा कार्य हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा.