स्टार्टअप्स और छोटे व्यापारियों के लिए नई Legal Tech पहल

यह डिजिटल प्लेटफार्म कानूनी सेवाएं उपलब्ध कराएगा
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= देश में स्टार्टअप्स और छोटे व्यापारियों को कानूनी सेवाओं में आने वाली जटिलताओं और अधिक खर्च की समस्या को ध्यान में रखते हुए Lawyerking.online नामक एक नया LegalTech डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। यह प्लेटफॉर्म ऑनलाइन माध्यम से कानूनी सलाह, दस्तावेज़ निर्माण और अन्य लीगल सेवाएं उपलब्ध कराएगा । इस डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग आसान व भरोसेमंद है । छोटे ,अध्यात्म वी बड़े व्यापारी इसका अपने व्यवसायिक उपयोग के लिए बेहतरीन तरीके से उपयोग कर सकते हैं ।
Lawyerking.online डिजिटल प्लेटफार्म के संचालक प्रदुम्न शर्मा ने जानकारी देते हुवे बताया कि अक्सर देखा गया है कि कानूनी प्रक्रियाएं आम लोगों और छोटे व्यापारियों के लिए न सिर्फ महंगी होती हैं, बल्कि समय भी अधिक लेती हैं। इसी समस्या का समाधान बनने के उद्देश्य से Lawyerking.online को विकसित किया गया है, जहां यूजर्स घर बैठे अनुभवी कानूनी विशेषज्ञों से जुड़ सकते हैं।

Lawyerking.online पर एग्रीमेंट ड्राफ्टिंग, लीगल नोटिस, स्टार्टअप से जुड़ी कानूनी सेवाएं और अन्य जरूरी दस्तावेज़ों की सुविधा उपलब्ध है। प्लेटफॉर्म पर AI आधारित तकनीक का उपयोग कर दस्तावेज़ों को तेजी से तैयार किया जाता है, जिससे समय और लागत दोनों में कमी आती है।

Lawyerking.online के संस्थापक प्रदुम्न शर्मा ने बताया कि “हमारा उद्देश्य कानूनी सेवाओं को सरल, पारदर्शी और किफायती बनाना है, ताकि स्टार्टअप्स और छोटे व्यवसाय बिना किसी झिझक के सही कानूनी सहायता ले सकें।”

कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में प्लेटफॉर्म पर और भी नई डिजिटल कानूनी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, जिससे भारत में LegalTech सेक्टर को नई दिशा मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *