new delhi breaking अस्सी रणबांकुरों को वीरता पुरस्कार, छह को कीर्ति तथा 16 को शौर्य चक्र की मंजूरी

new delhi breaking

new delhi breaking अस्सी रणबांकुरों को वीरता पुरस्कार, छह को कीर्ति तथा 16 को शौर्य चक्र की मंजूरी

new delhi breaking नयी दिल्ली !   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बहादुरी के लिए 80 सैन्यकर्मियों को वीरता पुरस्कार दिये जाने की मंजूरी दे दी जिनमें से 12 को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है।

new delhi breaking रक्षा मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति ने आज जिन रणबांकुरों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किये जाने की घोषणा की उनमें छह कीर्ति चक्र शामिल हैं जिनमें तीन को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है। वीरता के लिए 16 सैन्यकर्मियों को शौर्य चक्र दिया जायेगा जिनमें दो को मरणोपरांत यह वीरता के लिए सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही, 53 सेना पदक ( सात मरणोपरांत) , एक नौसेना पदक (वीरता) और चार वायु सेना पदक (वीरता) को भी मंजूरी दी गयी है।
Ambuja Adani Cement Plant अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र के रेल्वे साइडिंग में बड़ा हादसा, एक कर्मचारी की मौत, घटना को दबाने में जुटा सीमेंट संयंत्र

new delhi breaking राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों और अन्य कर्मियों के लिए 311 रक्षा अलंकरणों को भी मंजूरी दी। इनमें 31 परम विशिष्ट सेवा पदक , चार उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक के लिए दो बार, 59 अति विशिष्ट सेवा पदक, 10 युद्ध सेवा पदक, आठ बार टू सेना मेडल (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 38 सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 10 नौसेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 14 वायु सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), पांच बार से लेकर विशिष्ट सेवा पदक और 130 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं।

शौर्य पदक पाने वालों में सेना की पैराशूट रेजिमेंट के मेजर दिग्विजय सिंह रावत, सिख रेजिमेंट के मेजर दीपेन्द्र विक्रम बासनेट, सेना चिकित्सा कोर के कैप्टेन अंशुमन सिंह (मरणोपरांत), महार रेजिमेंट के हवलदार पवन कुमार यादव , पैराशूट रेजिमेंट के हवलदार अब्दुल माजिद (मरणोपरांत) और राष्ट्रीय रायफल्स के सिपाही पवन कुमार मरणोपरांत शामिल हैं।

सेना के पैराशूट रेजिमेंट के मेजर मानेओ फ्रांसिस , सिख रेजिमेंट के मेजर अमनदीप जाखड़ , राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन एम वी प्रांजल ( मरणोपरांत), जाट रेजिमेंट के कैप्टन अक्षत उपाध्याय, महार रेजिमेंट के नायब सूबेदार बारिया संजय कुमार, असम राइफल्स के हवलदार संजय कुमार, असम राइफल्स के राइफलमैन आलोक राव ( मरणोपरांत), राष्ट्रीय राइफल्स के परशोत्तम कुमार, नौसेना के लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बहेरा, वायु सेना के विंग कमांडर शैलेश सिंह (पायलट), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक कमांडेंट विभोर कुमार सिंह, जम्मू कश्मीर पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक मोहन लाल, सहायक उप निरीक्षक अमित रैना, उप निरीक्षक फरोज अहमद डार और सिपाही वरूण सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU