राष्ट्रीय खेल दिवस:सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता…सैनिक स्कूल बना चैंपियन


श्रृंखला के प्रथम दिन 29 अगस्त को महिला एवं पुरुष वर्ग में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं 30 अगस्त को गांधी स्टेडियम खेल मैदान में सद्भावना फुटबॉल मैचों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खेलो इंडिया सेंटर, सैनिक स्कूल, सेंट जेवियर एवं कार्मेल स्कूल की टीमें शामिल हुईं।

रोमांचक फाइनल मुकाबला सैनिक स्कूल और सेंट जेवियर स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें सैनिक स्कूल की टीम ने सेंट जेवियर को 2-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

कलेक्टर विलास भोसकर ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उत्साहवर्धन के साथ सभी प्रतिभागियों को खेलों में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय आयोजन की श्रृंखला में अंतिम दिन 31 अगस्त 2025 को प्रातः 7:30 बजे घड़ी चौक से “संडे ऑन साइकिल” साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में शहर के नागरिकों, खिलाड़ियों के साथ-साथ जिला प्रशासन एवं विभागीय कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *