National sport : भारोत्तोलक वंदना गुप्ता ने यूपी को दिलाया पहला स्वर्ण

National sport :

National sport : भारोत्तोलक वंदना गुप्ता ने यूपी को दिलाया पहला स्वर्ण

 

National sport :  लखनऊ !   भारोत्तोलक वंदना गुप्ता ने गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है।
कैंपल स्पोर्ट्स विलेज में आयोजित भारोत्तोलन की स्पर्धा में महिला 76 किग्रा भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की वंदना गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टोटल 207 किग्रा वजन उठाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा का रजत पदक पंजाब की हरमनप्रीत कौर ने टोटल 193 किग्रा वजन उठाकर अपने नाम किया। मणिपुर की संजरामबाम चानू को 192 किग्रा वजन के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।


National sport : इस स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारतीय भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव, उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन संघ की अध्यक्ष सबीना यादव, उत्तर प्रदेश के उपदलनायक (डिप्टी चीफ डि मिशन) डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी भी मौजूद थे।


National sport : इससे पूर्व के दिनों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने जिमनास्टिक में दो रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं। इसके चलते उत्तर प्रदेश अब तक एक स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक जीत चुका है। पुरुष कलात्मक (आर्टिस्टिक) जिम्नास्टिक में उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ वर्मा ने 74.45 स्कोर के साथ रजत पदक जीता। इस वर्ग का स्वर्ण हरियाणा के योगेश्वर सिंह और कांस्य एसएससीबी के गौरव कुमार ने अपने नाम किया।

Election Commission of India : अवैध शराब की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाकर कार्यवाही कर रहा है आबकारी विभाग


टीम स्पर्धा में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में उत्तर प्रदेश के पुरुषों ने रजत व महिलाओं ने कांस्य पदक जीते थे। पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में कड़ी टक्कर के बावजूद 7.25 अंक से पिछड़े उत्तर प्रदेश को 242.10 के साथ रजत पदक मिला। महिला आर्टिस्टिक ज़िम्नास्टिक में उत्तर प्रदेश को 142.30 के स्कोर के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU