Narayanpur : भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी मे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम ने किया पदभार ग्रहण

Narayanpur : भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी मे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम ने किया पदभार ग्रहण

Narayanpur : भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी मे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम ने किया पदभार ग्रहण

Narayanpur : जनता को कांग्रेस सरकार के कुशासन से मुक्ति दिलाना प्रत्येक कार्यकर्त्ता का लक्ष्य -केदार कश्यप

Also read  :MP NEWS : शहर के इन बाजारों में रहेगा अतिशबाजी पर रोक, धारा-144 के अंतर्गत आदेश जारी

नारायणपुर –भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी मे जिला भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।

Narayanpur : पदभार ग्रहण करने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया।

Also read  : https://jandhara24.com/news/121628/pm-modi-launches-employment-fair-aims-to-provide-employment-to-lakhs-of-youth-by-2023/

तत्पश्चात भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन के कार्यकाल को सफल बताते हुए कहा की बृजमोहन देवांगन ने विपक्ष दल के जिलाध्यक्ष के रूप मे बेहतर काम किया,वही उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष

रूपसाय सलाम को शुभकामनायें देते उम्मीद जताया की आने वाले दिनों मे कांग्रेस की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए दोगुने उत्साह से सडक मे उतरेंगे आने वाला साल चुनावी वर्ष हैं

हम सबको मिलकर पार्टी के लिए काम करना हैं हमारा एक ही लक्ष्य होना चाहिए नारायणपुर सहित पुरे छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाना।आगे केदार कश्यप ने कहा की भाजपा जनता के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी हैं।

यहा कार्यकर्ताओ का लक्ष्य जनहित के मुद्दों पर आवाज़ बुलंद करना होता हैं संगठन व सत्ता दोनों मे ही कार्य के आधार पर महत्व मिलता हैं।

उन्होंने ने कहा की पार्टी के कार्यकर्त्ता अपनी ऊर्जा और क्षमता से किसी भी संकल्प को मूर्त रूप देने मे सक्षम है। तत्पश्चात नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम ने दायित्व देने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा की बीते विधानसभा चुनाव की बातो को भूलाकर हम सबको आगामी चुनाव के लिए तन मन से जुट जाना हैं।

उन्होंने कहा की दीपावली के बाद हर मण्डल और बूथ की समीक्षा बैठक का सिलसिला शुरू होग़ा। वही निर्वर्तमान जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुभवी और उर्जावान होने के साथ संगठन में काम करने का अनुभव भी उनके पास है

,इसका लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा।कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिलामहामंत्री संजय नंदी व आभार शहर भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रभुनाथ देवांगन ने किया। इस अवसर मे बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU