Kanker Charama : जिला कोटवार संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ…
Kanker Charama :कांकेर चारामा कोटवार एसोसिएशन ऑफ छ.ग. प.क्र. 40 जिला शाखा कांकेर के नए जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से सभी कोटवारो की सहमति से बनाया गया। कोटवारों की बैठक 21 अक्टूबर को कांकेर कोटवार सदन में आयोजित हुई,जिसमे जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी को सर्वसम्मति से चुना गया।
Kanker Charama :पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनारायण बेसरा जी के अस्वस्थ्य होने के चलते बैठक आहूत कर सभी तहसीलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में निष्पक्ष एवं निर्विरोध ढंग से चारामा क्षेत्र के पुरी निवासी मेहत्तर राम टांडिया जी को नये जिलाध्यक्ष चुने गये,
उन्हे इसलिए निर्विरोध चुना गया ,क्योंकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कोटवार हैं। शिक्षा के स्तर में बी.ए. पास , आध्यात्मिक, सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठ व सामाजिक क्षेत्र में अपनी संघ के प्रति जुझारू, कर्मठ तथा अनुभवी व्यक्ति है, जिनकी सेवा
Also read : https://jandhara24.com/news/121638/angry-over-not-getting-diwali-bonus-contract-workers-of-nmdc-jammed/
सामाजिक, धार्मिक अनुष्ठान से लेकर हर क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ होने और जो काफी समय से सभी महत्वपूर्ण पदों में रह चुके है, जो इनकी पहचान बन चुका है, इसलिए उन्हें सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष का पद सूप गया।साथ ही सरक्षक
तुलसी राम रामटेके, सन्तुदास नवरंग, हेमन्त शोरी, उपाध्यक्ष शोभाराम कुलदीप, सचिव पुनः रामाधीन कुलदीप, सहसचिव टीकाराम कुलदीप, कोषाध्यक्ष बालादास मानिकपुरी, उपकोषाध्यक्ष मनोज कुलदीप, जिला सदस्य रामनाथ कुलदीप,
देवदास मानिकपुरी सुनीता मण्डावी, भागबती नाग, व्यवस्थापक मनोज कुलदीप गंगाराम कुलदीप आदि को कार्यकारिणी समिति में चुने गये। शेष अन्य पदों की नियुक्ति जिलाध्यक्ष के विचारानुसार आगामी जिला बैठक 14/11/2022 को किया जावेगा, इन सभी पदाधिकारियों को कार्यकाल 05 वर्ष के लिए किया गया है।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नियुक्ति होने पर प्राताध्यक्ष श्री प्रेमकिशोर बाघ जी, प्रांतीय सचिव नागेश्वर सिंह चौहान जी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनारायण बेसरा जी,पन्ना लाल सोनवानी,रिकेश्वर बघेल, अरविन्द मण्डावी, मोहरदास मानिकपुरी
मानिकपुरी, यशवन्त कुलदीप सोहन कुलदीप, राधेलाल नाग,बुद्धदेव नाग, बंशीलाल टांडिया गणेश टांडिया, निर्मल टांडिया, उमेंदी बघेल, रूपदास मानिकपुरी द्वारिका प्रसाद नाग, कुन्ती टाडिया कुन्ती कुलदीप, मीना बघेल, रमशीला
माहेश्वरी, विद्या बाई कुलदीप, कचरा वासनिकर, कनक टांडिया,गोवर्धन नाग बलराम कुलदीप, जनेद्र कुलदीप चन्द्रभान टांडिया, घनश्याम टांडिया ने दीपावली महावर्ष की शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाई दी है।