MP News Today : अलबेली हाट बनी महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र

MP News Today :

MP News Today :  महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी मुरैना की अलबेली हाट

MP News Today :  मुरैना !  मध्यप्रदेश के मुरैना जिला मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय ‘अलबेली हाट’ इन दिनों महिलाओं के लिये आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।


सामाजिक संस्था जेसीआई जागृति की ओर से आयोजित इस अलबेली हाट में घरेलू कामकाज के साथ-साथ हस्तनिर्मित कपड़े, पूजा सामग्री और अन्य कृतियां तैयार करने वाली महिलाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। संस्था की ‘प्रोजेक्ट पर्सन’ भावना जैन ने बताया कि हाट की विशेषता यह है कि इसमें केवल महिलाएं ही अपने-अपने सामान की दुकानें सजाती हैं और खरीदारी भी अधिकांश महिलाएं ही करती हैं। इस अनोखे आयोजन का उद्घाटन कलेक्टर अंकित अस्थाना ने चार अक्टूबर को किया था।


उन्होंने बताया कि साल में एक बार लगने वाली अलबेली हाट में इस बार विभिन्न प्रदेशों की महिलाएं अपने हाथ से निर्मित सामग्री की कला का प्रदर्शन करने आई हैं। इस हाट से होने वाली आय से कुछ महिलाएं गरीब और निशक्तजनों की मदद भी करती है।

Superstition : डॉ दिनेश मिश्र ने कहा- अंधविश्वास के कारण बलि की घटनाएं, ग्रामीण अंधविश्वास में न पड़ें….देखे VIDEO


MP News Today :  उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में खरीदारी करने के लिये सीमावर्ती प्रदेशों से महिलाएं आ रही हैं। तीन दिन तक चली हाट में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चियों ने उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को संस्था पुरस्कृत करेगी।

Related News