Mother Cow is the Mother of the Nation : गौमाता को राष्ट्रमाता की दर्जा दिलाने हुई बैठक
Mother Cow is the Mother of the Nation : भानुप्रतापपुर। गौमाता को राष्ट्रमाता की दर्जा दिलाने की अभियान के तहत कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को मंगलम भवन भानुप्रतापपुर में गौ सेवको की बैठक आयोजित की गई। आगामी 7 अक्टूबर को रायपुर के सांइस कालेज मैदान में विशाल अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता की दर्जा दिलाने की अभियान के लिए 7 अक्टूबर साइंस कॉलेज मैदान रायपुर से जनसभा का अभियान प्रारंभ किया जा जिसमे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति देते हुए अपना जनमत एवं बहुमत देने की अपील की गई।
गौ सेवक प्रचार विशेन जी, अमित उपाध्याय एवं गौ सांसद वकील ने कहा कि नीत प्रतिदिन गौ माता कि हत्या किए जा रहे है। इसलिए गौ माता को राष्ट्रमाता की दर्जा दिलाने के लिए चारो मठाधीश एवं पीठा धीश के मार्गदर्शन में वृहद अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक संसद को गौमाता कि हत्या पर रोक लगाते हुए राष्ट्रमाता कि दर्ज दिलाने के लिए ज्ञापन सौपा जा रहा है ताकि संसद की बैठक में गौमाता के विषय पर प्रमुखता से आवाज उठाये जा सके। गौमाता के लिए अलग मंत्रालय बनाये जाए गौमाता को पशु की दर्जा को हटाकर गौमाता राष्ट्र माता की दर्जा दिलाये तभी हम सब गौमाता की रक्षा कर सकेंगे।
Basketball : बास्केटबाल के 75 खिलाड़ी हुए पुरस्कृत
Mother Cow is the Mother of the Nation : बैठक में कांकेर लोकसभा के भानुप्रतापपुर, कांकेर एवं पखांजुर गौसेवा के विधायक द्वारा एवं गौ सेवको ने अपनी अपनी समस्या विस्तारपूर्वक बताये गए। इनके अलावा अंनत गोपाल कोठारी, नरेश जैन, ईश्वर साहू, सावित्री श्रीवास्तव, राजेश पांडेय सहित अन्य लोगो ने अपनी विचार रखे।