नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर के नेत्र विभाग की पहली एलुमनी मीट, 50 से अधिक नेत्र विशेषज्ञ हुए शामिल



रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर के नेत्र विभाग के पूर्व छात्रों द्वारा पहली एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 50 से अधिक नेत्र विशेषज्ञ शामिल हुए, जिन्होंने रायपुर से नेत्र विज्ञान की पढ़ाई कर देश और विदेश में अपनी सेवाएं दी हैं। कार्यक्रम में पहले बैच के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ओ पी बिल्लौरे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

एलुमनी मीट के दौरान पूर्व छात्रों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर पुरानी यादें ताजा कीं। इस अवसर पर नेत्र विभाग के शिक्षक एवं वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. पी के मुखर्जी, डॉ. सुषमा वर्मा, डॉ. ए के चंद्राकर, डॉ. एस एल आदिले, डॉ. एम एल गर्ग, वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. निधि पांडे तथा डॉ. ओ पी बिल्लौरे का सम्मान किया गया।

रायपुर मेडिकल कॉलेज की स्थापना वर्ष 1963 में हुई थी। कॉलेज के नेत्र विभाग के प्रथम विभागाध्यक्ष डॉ. डी एस भटनागर रहे। उनके बाद डॉ. एस सी जैन, डॉ. आर के सक्सेना, डॉ. आई एम शुक्ल, डॉ. पी के मुखर्जी, डॉ. एस एल आदिले, डॉ. ए के चंद्राकर और डॉ. एम एल गर्ग विभागाध्यक्ष रहे, जिनके कार्यकाल में नेत्र विभाग ने उल्लेखनीय प्रगति की। वर्तमान में नेत्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. निधि पांडे हैं।

मेडिकल कॉलेज रायपुर के नेत्र विभाग के छात्र न केवल रायपुर बल्कि देश-विदेश में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. ओ पी बिल्लौरे इस अवसर पर रायपुर पहुंचे, जो रोटरी आई इंस्टीट्यूट नवसारी के निदेशक रह चुके हैं और वर्तमान में इंदौर में कार्यरत हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मनीष श्रीवास्तव के स्वागत भाषण से हुई। डॉ. निधि पांडे ने महाविद्यालय के नेत्र विभाग के इतिहास की विस्तृत जानकारी दी। बिलासपुर से आए डॉ. मदन देशपांडे ने वरिष्ठ गुरुजनों का सम्मान किया। डॉ. पी के मुखर्जी, डॉ. एस एल आदिले और डॉ. ए के चंद्राकर ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरशद सिद्दीकी ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. दिनेश मिश्र ने किया।

इस अवसर पर डॉ. सार्वा, डॉ. आनंद देशपांडे, डॉ. उमेश तिवारी, डॉ. चौबे, डॉ. डेंबरा, डॉ. एल सी मढ़रिया, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. कीर्ति भाटिया, डॉ. बी पी शर्मा, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. एस के शुक्ला, डॉ. कोसरिया, डॉ. खालसा, डॉ. ललित शुक्ला, डॉ. अशोक जैन, डॉ. अशोक चांडक, डॉ. रश्मि शुक्ला, डॉ. ममता दानी, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. संतोष पटेल, डॉ. दिलीप लालवानी, रुचिर भटनागर, डॉ. आडवाणी सहित अनेक नेत्र विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *