Molestation of woman Kondagaon : शिक्षक और व्यापारी ने किया महिला से  छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज

Molestation of woman Kondagaon :

Molestation of woman Kondagaon :  स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी और चिंता का माहौल

Molestation of woman Kondagaon :  कोण्डागांव। जिला मुख्यालय में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली कोंडागांव में लिखाई है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

क्या है घटनाक्रम

मिली जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2024 की दोपहर लगभग 3:30 बजे अरुण विश्वास, रतन दत्ता और सुब्रत रॉय नामक तीन व्यक्ति एक महिला के घर पहुंचे। ये व्यक्ति महिला के पूर्व परिचित थे, जिसके कारण महिला ने उन्हें घर में बैठने को कहा। इस दौरान अरुण विश्वास और रतन दत्ता की नीयत डोल गया। उन्होंने महिला से पीने के लिए पानी मांगा, महिला ने जब पानी लाने के लिए किचन में गई, तो अरुण विश्वास और रतन दत्ता भी किचन में उसके पीछे पहुंचे। वहां, उन्होंने महिला के हाथ पकड़ लिए और उसके साथ छेड़छाड़ किए। इस घटना से भयभीत महिला अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर चली गई और अपने पति को फोन कर पूरी स्थिति की जानकारी दी। पति के घर पहुंचने पर उन्होंने कोण्डागांव थाना में शिकायत दर्ज कराई।

 

किन-किन पर लगा है आरोप

Pathalgaon MLA : आकाशीय बिजली की चपेट में आए पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची पत्थलगांव विधायक गोमती साय….पढ़े पूरी खबर

Molestation of woman Kondagaon : अरुण विश्वास, गांधी वार्ड का निवासी और पेशे से शिक्षक हैं। वर्तमान में वे माकड़ी ब्लॉक में ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) के पद पर तैनात हैं। वहीं रतन दत्ता डीएनके कालोनी का निवासी हैं और एक व्यापारी हैं। इस घटना ने नगर में चर्चा का माहौल बना दिया है, क्योंकि एक शिक्षक और व्यापारी के द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना ने कोंडागांव जिले में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी और चिंता का माहौल है।