Modi government केंद्र में बैठी मोदी सरकार से जनता त्रस्त : कुलबीर

Modi government

Modi government केंद्र में बैठी मोदी सरकार से जनता त्रस्त : कुलबीर

Modi government राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। इसी के तारतम्य में भारत जोड़ो यात्रा के विधानसभा प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शनिवार 3 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा शहर के दक्षिण ब्लॉक के जयस्तंभ चैक से निकाली गई जो वार्ड का भ्रमण कर कामठी लाइन स्थित सत्यनारायण धर्मशाला में यात्रा का समापन हुआ। भारत जोड़ो यात्रा धार्मिक स्थलों में माल्यार्पण व श्रीफल अर्पण कर मत्था टेकते हुए निकली। इस यात्रा का जगह.जगह फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

Modi government शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिसोदिया के मार्गदर्शन व भारत जोड़ो यात्रा राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत दक्षिण ब्लॉक से 3 दिसंबर शनिवार को दोपहर 3.30 बजे जयस्तंभ चौक से भारत जोड़ो जयघोष के नारे के साथ भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया, जो मानव मंदिर चौक पर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर सिनेमा लाइन, आजाद चौक, गुड़ाखू लाइन पहुंची, जहां पर शमशुद्दीन सैफी के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत कर यात्रियों को फुलमाला पहनाकर स्वागत कर जलपान कराया। तत्पश्चात यात्रा हमालपारा सिद्धपीठ मां लक्ष्मी मंदिर, हनुमान मंदिर, सांई मंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद यात्रा पुनः गुड़ाखू लाइन होते हुए जूनी हटरी, जयस्तंभ चौक, गोल बाजार, हमालपारा होते हुए कामठी लाइन स्थित सत्यनारायण धर्मशाला में यात्रा का समापन हुआ।

Modi government  भारत जोड़ो यात्रा के विधानसभा प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि आम जनता के बीच भारत जोड़ो यात्रा का अच्छा प्रतिफल देखने को मिल रहा है। शहरवासी जागरूक होकर स्वस्फूर्त इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं और विभिन्न विषयों पर संवाद भी कर रहे है।

Modi government  छाबड़ा ने कहा कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार के तानाशाही रवैये से आज हर वर्ग परेशान और हताश नजर आ रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य की भूपेश बघेल सरकार के जनहितकारी योजनाओं व उनके कामकाज को देख हर वर्ग उसे सराह रहे है और प्रशंसा कर रहे है।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन द्वारा भारत जोड़ो, नफरत तोड़ो जयघोष व केन्द्र की मोदी सरकार की असफल नीतियों का बखान करते हुए निकले। इस दौरान वार्ड के कांग्रेस नेता जितेन्द्र शर्मा सक्रिय रूप से शामिल होकर वार्डवासियों को यात्रा का उद्देश्य बताते हुए चल रहे थे।

यात्रा में प्रमुख रूप से अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, नथमल कोटडिया, रईस अहमद शकील, भरत भूषण शर्मा, उमेश जोशी, नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, सविता ठाकुर, शमशुद्दीन सैफी, जलालुद्दीन निर्वाण, महेन्द्र शर्मा, नासिर जिंदरान, हनी ग्रेवाल, आफताब आलम, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, अजय सिंह परिहार, महेश अग्रवाल, विजय शर्मा, अब्बास खान, जसबीर सिंह भाटिया, प्रमोद बागड़ी, खैरूनिशा, घासीराम सिन्हा, डा. राकेश कुमार, अतुल शर्मा, लखु रूचंदानी, मनीष गौतम, अजय अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण, राजा यादव, रीना पटेल, सुरेन्द्र देवांगन, खिलेश बंजारे, सुनिता सिन्हा, संगीता साहू, मोहसिन कुरैशी, नासिर, अशोक सेन, दुर्गेश, अनिल सिन्हा, शशि साहू, राजेश यादव, विद्या त्रिपुरे, पार्षद महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अजय छेदैया, चंद्रकला देवांगन, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, प्रतिमा बंजारे, इशांक खान, शुभम कसार, मोहन चुनुरकर, संदीप जायसवाल, अर्जुन सिंह कुर्रे, सुकृत गुप्ता, भोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU