दिपेश रोहिला
MLA Gomti Sai : विधायक गोमती साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर किया नमन
MLA Gomti Sai : पत्थलगांव। देशभर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती मनाई जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को विधायक गोमती साय ने अपने कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
Related News
MLA Gomti Sai : इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय संघ विचारक और भारतीय जनसंघ पार्टी के सह-संस्थापक के साथ जनता पार्टी के अग्रदूत हैं !
उनका सपना कश्मीर से धारा 370 हटाने का रहा जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्र और पार्टी के प्रति समर्पित चुनिंदा नेताओं में से सर्वोपरी हैं।