Samadhan camp: समाधान शिविर में पहुंचे विधायक चैतराम अटामी..शासन के योजनाओं की दी जानकारी

:दुर्जन सिंह:

 

बचेली:  बड़े बचेली मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री  अरुण साव जी के द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश मे सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन तीन चरणों मे जिसमे प्रथम चरण आवेदन करने की द्वितीय चरण आवेदनो का संकलन कर कार्यवाही एवं अंतिम चरण मे शिविरों का आयोजन करना जिसमे नगर पालिका बड़े बचेली द्वारा 18 वार्डों से प्राप्त पालिका से सम्बंधित 391 आवेदन का निराकरण 7 शिविरों द्वारा किया गया आज दिनांक 31.05.2025 को नगर के बी आर सी भवन मे वार्ड 16 17 18 से 102 प्राप्त आवेदनो मे 102 का निराकरण किया गया.

कार्यक्रम मे जिला के विधायक  चैतराम अटामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  अरविन्द कुंजाम,नगर उपाध्यक्ष  सतीश प्रेमचंदानी द्वारा शिविर स्थल का निरीक्षण किया गया एवं नगर मे चल रहे विकास कार्य, शासन द्वारा हितग्राही मुलक कार्य शासन की योजनाओ के बारे मे शहर वासियों को सम्बोधित किया आज के कार्यक्रम मे राजस्व विभाग, स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, विधुत विभाग, आधार अपडेट उपस्थित रहें मान विधायक महोदय शिविर मे महिला बाल विकास विभाग के अन्न प्राशन, गोदभराई के कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए एवं आशीर्वाद प्रदान किया.

कार्यक्रम मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमलेन्दू चक्रवर्ती,  पिंटू राम उइके,  नीलेश,  मनोज सिंह, श्रीमती किरण भदौरिया, पार्षद धंसिंग नाग, पार्षद  दीपक सरकार, पार्षद श्रीमती बिना साहू, पार्षद श्रीमती झिलकी बाई, पार्षद श्यामलाल सेठिया, पार्षद मनोज साहा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, नगर पालिका मुख्य नगर पालिका अधिकारी  कृष्णा राव, उप अभियंता  संतोष नेगी एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहें.