Brijmohan Aggarwal’s mother passes away: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता का निधन

Minister Brijmohan Aggarwal's mother passes away

अस्पताल में चल रहा था इलाज, 91 साल की उम्र में लीं अंतिम सांस

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल की मां का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। पिस्ता देवी अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। मंगलवार शाम उनका देहांत हुआ।
बताया जा रहा है वह पिछले कुछ दिनों से डॉक्टर्स की निगरानी में थीं। शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहा उन्हें कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में अस्पताल से घर लाया गया, यहीं उन्होंने अंतिम सांसें लीं। बृजमोहन अग्रवाल की माताजी 28 फरवरी को सुबह 10 बजे मौलश्री विहार अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान में संपन्न होगा। पिस्ता देवी अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक और समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी थीं। समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल और यशवंत अग्रवाल की माताजी थीं।
 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU