Mausammi -58 : 04 सितंबर को नेवनारा में होगा मौसम्मी -58 की नीलामी

Mausammi -58

Mausammi -58 : 04 सितंबर को नेवनारा मे होगी मौसमी फल बहार (मौसम्मी -58) की नीलामी

 

Mausammi -58 : बेमेतरा  !   शासकीय उद्यान रोपणी नेवनारा विकासखंड बेरला जिला बेमेतरा के मौसमी फल बहार (मौसम्मी -58) की नीलामी 04 सितंबर 2024 को अपरान्ह 12:00 बजे शासकीय उद्यान रोपणी नेवनारा में आयोजित की गई है। उद्यान अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार नीलामी की शर्तें निम्नानुसार है- प्रत्येक क्रेता व्यापारी नीलामी के पूर्व आम फलों का अवलोकन कर लेंवे।

नीलामी में बोली लगाने के पूर्व 5000 रूपए धरोहर राशि कार्यालय में जमा करना होगा तथा जमा राशि नीलामी के शीघ्र बाद प्रथम एवं द्वितीय बोली कर्ताओं को छोड़कर शेष बोली कर्ताओं को धरोहर की राशि वापस की जाएगी। नीलामी में वे ही व्यक्ति भाग ले सकते है जिन पर कार्यालय का पूर्व बकाया न हो। नीलामी समाप्ति के बाद उच्च बोली कर्ता को बोली की 1/3 राशि तीन दिन के भीतर जमा करनी होगी, शेष राशि फल तुड़ाई के पूर्व दो किस्त में जमा करना होगा। अमानत राशि अंतिम किस्त में समायोजित की जाएगी।

यदि उच्च बोली कर्ता के द्वारा तीन दिन के अंदर 1/3 राशि जमा नहीं की जाती है तो उसकी धरोहर राशि जप्त की जावेगी एवं द्वितीय बोलीकर्ता को फलबहार दे दिया जावेगा। यदि उच्च बेालीकर्ता के द्वारा आधी राशि तत्काल जमा नहीं की जाती है तो उसकी धरोहर राशि भी जप्त की जावेगी।

नीलामी के बाद फसल रक्षा की जिम्मेदारी क्रेता की होगी, शासन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। आम फल तोड़ते ही वजन कराना होगा। प्रति पौधे 10 नग फल शासन को निःशुल्क प्रदान करने होगें, पौधों एवं बाद में उत्पादित अन्य फल-पौधों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए अन्यथा इसकी भरपाई क्रेता को करना होगा। फलदार बहार नीलामी के पश्चात प्राकृतिक विपदा से हुई हानि को मान्य नहीं किया जावेगा।

Bemetara Collector : कृमि मुक्त करने आज से चलाया जायेगा अभियान….पढ़े पूरी खबर

Mausammi -58 :  नीलामी की बोली स्वीकार करना या न करने का अधिकार सहायक संचालक उद्यानिकी बेमेतरा के अधीन रहेगा। फल तोड़कर बगीचा खाली करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2024 होगी। आम फल बहार नीलामी की शासकीय बोली 30 हजार रूपए से प्रारंभ होगी। इस संबंध मे विस्तृत जानकारी उद्यान अधीक्षक विकासखण्ड बेरला नेवनारा से प्राप्त की जा सकती है।