0 12 महीने मिलेगा शुद्ध व शीतल पेयजल 0
सरायपाली :- नगर व क्षेत्र में लगातार भीषण व तेज गर्मी को देखते हुए नगर में राहगीरों व आमजनता को पेयजल की समस्याओं को देखते मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा सरायपाली द्वारा राहगीरों , आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री राम हनुमान मंदिर परिसर में शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर स्थापित किया गया है । इस पहल से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी तथा उन्हें ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा वहीं यह सुविधा अब 24 घंटों के साथ ही 12 महीनों उपलब्ध होगा ।
ज्ञातव्य हो कि नगर में सार्वजनिक रूप से कहीं भी आम नागरिकों को शीतल पेयजल उपलब्ध करने हेतु कोई वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं है किंतु कुछेक प्रतिष्ठानों में निजी तौर पर जरूर वाटर कूलर अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया है ।इसके साथ ही संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल द्वारा नगर में जरूर ई रिक्शा चालित प्याऊ के माध्यम से नगर व सार्वजनिक स्थलों में शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर के मध्य में इस वाटर कूलर के स्थापित हो जाने से निश्चित तौर पर राहगीरों व नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा ।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अजय अग्रवाल , राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया, तत्पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में जागृति शाखा की सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और इस सामाजिक सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। शाखा द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की उपस्थित जनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा निरंतर समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए जनहित में ऐसे कार्य करती आ रही है, जिससे समाज को सीधा लाभ मिल रहा है । इस अवसर पर
जागृति शाखा अध्यक्ष नेहा अग्रवाल , सचिव सानिया अग्रवाल , रीमा अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल ,प्रिया अग्रवाल ,संध्या अग्रवाल ,कंचन अग्रवाल ,बबीता अग्रवाल ,सीमा अग्रवाल के साथ जीव सरिताअग्रवाल उपस्थित थी।
शाखा अध्यक्ष नेहा अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच राष्ट्रीय सहायक मंत्री क्षेत्र 4 के रोहित काबरा का इस वाटर कूलर स्थापना में विशेष सहयोग रहा ।
मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा राम मंदिर में राहगीरों के लिए वाटर कूलर का शुभारंभ

05
May