(Martyr constable) जान गंवाने वाले पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के परिवार को मिलेंगे दो करोड़

(Martyr constable)

(Martyr constable) मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के परिवारों की मदद करना सरकार का कर्तव्य

(Martyr constable) चंडीगढ़ !  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुठभेड़ के दौरान जान गंवाने वाले पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के परिवार को दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

(Martyr constable) मान ने सोमवार को यहां बताया कि फगवाड़ा में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल कुलदीप बाजवा शहीद हो गये। उन्होंने कहा कि दो करोड़ रुपये में से एक करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा एक्स ग्रेशिया राशि के रूप में दिए जाएंगे तथा एक करोड़ रुपये एचडीएफसी बैंक द्वारा बीमा के रूप में दिए जाएंगे।

यह राशि प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहीद द्वारा दिए गए बलिदान के सम्मान में दी जाएगी।

 इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोहराया कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के परिवारों की मदद करना राज्य सरकार का कर्तव्य है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कपूरथला) नवनीत बैंस ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आरोपियों को भी गोली लगी थी और उन्हें हिरासत में लिया गया है। इनकी शिनाख्त रंजीत सिंह उर्फ जीता, विशाल सोनी और कुलविंदर के रूप में की गई है। लुटेरों की संख्या चार थी औेर चौथे आरोपी की शिनाख्त युवराज सिंह के रूप में की गई है, जो फरार बताया जाता है।

घायल आरोपियों को पहले फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से फिर उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ड्यूटी निभाने के दौरान पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा की मौत पर शोेक जताया है और परिवार को दो करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस रकम में से एक करोड़ रुपये एक्सग्रेेशिया के रूप में प्रदेश सरकार देगी और एक करोेड़ रुपये एचडीएफसी बैंक की तरफ से बीमा कवर के रूप में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांस्टेबल बाजवा अपना फर्ज निभाते समय शहीद हुए हैं।

आज दोपहर बाद ही कांस्टेबल की अंत्येष्टि की गयी जिसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU