Married Twin Sisters : जुड़वां बहनों से शादी करने वाले लड़के पर केस दर्ज, जानें क्या है शादी पर कानून और कितनी हो सकती है सजा?
Married Twin Sisters : महाराष्ट्र के सोलापुर में दो जुड़वा बहनों से शादी करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अखलाज थाना पुलिस ने यह मामला अतुल नाम के युवक के खिलाफ दर्ज किया है।

PM Modi’s mother Heeraben : पीएम मोदी की मां हीराबेन ने डाला वोट, उम्र 100 साल से ज्यादा
Married Twin Sisters : यह मामला दर्ज किया गया है क्योंकि उसने दो बार शादी की थी, जबकि हिंदू विवाह अधिनियम पहली पत्नी के जीवित रहते हुए दूसरी शादी करने की मनाही करता है।
एक्स
महाराष्ट्र के सोलापुर में शादी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां जुड़वा बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली। हैरान करने वाली बात ये है
कि ये शादी परिवार वालों की मौजूदगी में बड़ी धूमधाम से हुई. इस शादी का वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया है।
https://jandhara24.com/news/130280/cm-baghel-will-meet-in-gariaband-district/
ये शादी शुक्रवार (2 दिसंबर) को एक लड़के की जुड़वा बहनों के साथ हुई. दूल्हा-दुल्हन दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी हो गए।
बताया जा रहा है कि जुड़वा बहनें पिंकी और रिंकी दोनों आईटी इंजीनियर हैं और मुंबई में रहती हैं। उसके पिता का कुछ समय पहले निधन हो गया था।

इसके बाद दोनों अपनी मां के साथ रह रहे थे। पिंकी और रिंकी ने अतुल नाम के युवक से शादी की है।