कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की मैराथन बैठक, विकास कार्यों की प्रगति पर कसा शिकंजा

सारंगढ़…पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की लंबी समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन और निर्माण एजेंसियों के कामकाज की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन भी मौजूद रहे।मनरेगा और पीएम आवास में लापरवाही पर सख्ती के संकेतकलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए मनरेगा, पीएम आवास योजना और अधूरे आवासों की स्थिति पर चर्चा की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किश्त मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले हितग्राहियों को नोटिस जारी किया जाए। इसके बाद भी काम नहीं होने पर राशि वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।निर्माण एजेंसियों से मांगी प्रगति रिपोर्टबैठक में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, गृह निर्माण मंडल, जल संसाधन विभाग और नगरीय निकायों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।जिले में जिला संयुक्त कार्यालय भवन, जिला अस्पताल, सीएमएचओ कार्यालय, जल जीवन मिशन, मल्टी विलेज योजना, अमृत मिशन 2.0, नालंदा लाइब्रेरी, सेजेस स्कूल निर्माण, लात नाला निर्माण और नहर मरम्मत जैसे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी गई। कलेक्टर ने तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

*महिला-बाल विकास योजनाओं की भी हुई समीक्षा*महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की ई-केवाईसी, कुपोषित बच्चों की स्थिति, किशोरियों और महिलाओं के पोषण तथा बच्चों के टीकाकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।*राजस्व अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश*राजस्व विभाग की बैठक में सीमांकन, बंटवारा, फौती नामांतरण, आपदा प्रबंधन और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत मुख्यालय में उपस्थित रहने तथा बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए।*वन विभाग को अवैध शिकार रोकने और पर्यटन बढ़ाने पर जोर*वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा के दौरान वृक्षारोपण, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने, गोमरडा अभ्यारण्य क्षेत्र में पशु-पक्षियों के लिए गर्मी में जल उपलब्ध कराने और वन्य जीवों के अवैध शिकार पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जंगलों में स्थित जलप्रपातों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई।*शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने पर फोकस*कलेक्टर ने जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन पर शिक्षा विभाग को बधाई दी। साथ ही जिन स्कूलों में शौचालय नहीं हैं, वहां शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में अस्पतालों में लैब, सोनोग्राफी, एक्स-रे, प्रसव सुविधा, एम्बुलेंस, टीकाकरण, दवा वितरण और मरीजों के उपचार की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अलावा टीबी, कुष्ठ और एनीमिया मुक्त जिला बनाने की कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *