Manendragarh News : पंडित दीनदयाल का जन्म शताब्दी महोत्सव उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया

मनेन्द्रगढ़.वार्ड नंबर 9 बूथ क्रमांक 16 में पंडित दीनदयाल जी का जन्म शताब्दी महोत्सव उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष अलका गांधी, बूथ अध्यक्ष हरि मिश्रा, सचिव रामधन जयसवाल,लाभार्थी प्रमुख रीना बर्मन,कलाबाई, वार्ड नंबर 9 की पूर्व पार्षद उर्मिला जायसवाल,रुक्मणी कश्यप,गुलाबी कश्यप,अवधेश सिंह, रिंकी तिवारी, मुन्नी बाई शकुंतला,अल्पसंख्यक मोर्चा के सरदार इकबाल सिंह,अर्चना, दिलीप कुमार मिश्रा एवं

भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस मौके पर वक्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला गया.पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर सभी कार्यकर्त्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अल्का गाँधी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को भारत निर्माण को वैचारिक दिशा देने वाला पुरोधा बताया।

वरिष्ठ भाजपा नेता रामधुन जायसवाल ने कहा कि वह एक प्रखर राष्ट्रवादी, चिंतक और बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। समग्र और समावेशी विकास के लिए उनकी दृष्टि अतुलनीय थी।

हरि मिश्रा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समॢपत रहा। वे महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU