MP Politics सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना से सबूत मांगकर सेना का अपमान, सनातन का अपमान का बदला दिग्विजय से जरूर लेगी राजगढ़ की जनता

MP Politics

MP Politics  मध्यप्रदेश का बंटाढार करने वाले दिग्विजय को जनता सिखाएगी सबक: शर्मा

 

MP Politics  राजगढ़ !  मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर आज जमकर हमला किया और कहा कि प्रदेश का बंटाढार करने वाले श्री सिंह को इस लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।


श्री शर्मा ने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के नरसिंहगढ़ विधानसभा के तलेन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 से पहले मध्यप्रदेश को बंटाढार बनाने वाले श्री सिंह अब राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मध्यप्रदेश और राजगढ़ की जनता मध्यप्रदेश का बंटाढार करने वाले श्री सिंह को इस चुनाव में सबक सिखाने को तैयार है।


MP Politics प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और मिस्टर बंटाढार ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार कर सनातन का अपमान किया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना से सबूत मांगकर सेना का अपमान, सनातन का अपमान करने का बदला राजगढ़ की जनता लेगी।


श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2003 से पहले श्री सिंह ने मध्यप्रदेश की जनता को सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसा दिया था। वर्ष 2003 से पहले मध्यप्रदेश को बंटाढार बनाने वाले  सिंह द्वारा खुद को सनातनी बताना उनका सबसे बड़ा झूठ है। श्री शर्मा ने कहा कि  सिंह खुद को सबसे बड़ा सनातनी बताते हैं, यह उनका सबसे बड़ा सफेद झूठ है। जो व्यक्ति अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार करें, राम भक्तों पर गोली चलाने वालों का समर्थन कर, उनको राजगढ़ लोकसभा की जनता हर बूथ पर जवाब देगी।


MP Politics उन्होंने दावा किया कि भाजपा राजगढ़ सहित प्रदेश की सभी 29 की 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जीतने जा रही है। वे इस क्षेत्र की देवतुल्य जनता से अपील करना चाहते हैं कि वह किसी के बहकावे व झांसे में न आएं। जो मुख्यमंत्री रहते इस क्षेत्र का कोई भला नहीं किया, वो अब खुद कह रहे मेरा अंतिम चुनाव है। इसका स्पष्ट मतलब है कि उन्हें इस क्षेत्र की जनता से आगे कोई संपर्क नहीं रखना। भाजपा कार्यकर्ता जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है और हमेशा खड़ा रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU