(Manas Song Competition) भोथा में संगीतमय भव्य मानस गान प्रतियोगिता का समापन
(Manas Song Competition) चारामा। जय मां शीतला मानस गान समिति ग्राम भोथा के तत्वावधान में त्रिदिवसीय स्वसर संगीतमय भव्य मानस गान प्रतियोगिता का समापन 03 को हुआ।
(Manas Song Competition) प्रतियोगिता में ख्याति प्रद मंडलिया शामिल हुई। सताइस मानस मण्डली ने भाग लिया, इनमें से प्रथम स्थान पुरुष वर्ग में जय सिद्धेश्वर मानस परिवार देवरतिल्दा, द्वितीय स्थान जय शंकर मानस परिवार चिखली गरियाबंद, तृतीय स्थान चंचल मानस परिवार टोनाटार बलौदाबाजार , महिला वर्ग में प्रथम स्थान सम्पूर्ण महिला मानस परिवार सिंघौरी खुर्द घमत्तरी, द्वितीय स्थान श्री राम मानस मंच चारामा, तृतीय स्थान , भाग्य लक्ष्मी घुटकु नवापारा राजिम, ने प्राप्त किया।
(Manas Song Competition) मानस प्रतियोगिता के निर्णायक, भुजबल साहू व्याख्या पक्ष, आर सी देहारी वेशभूषा, पीमन कौशिक संगीत पक्ष से रहे ।समापन समारोह में मुख्य अतिथि बिरेश ठाकुर , प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ नीता रावटे जनपद सदस्य चारामा ,राजेश्वरी किशोर नेताम सरपंच भोथा , घनश्याम जैन उपसरपंच भोथा ,जय मां शीतला मानस समिति के पदाधिकारी,संरक्षक मोहन लाल नेवरा, दादुसिहं घुवा, किशोर नेताम,नम्मु नाग, गिरघर यदु, गरुण निषाद, कनश बघेल, रंजन घुवा,सुकमन यादव, कुशल यदु,नीरज निषाद,पवन घुवा, घर्मराज जैन, सुभाष घुवा, रोहित कौशिक, रामरतन नाग,कु, रेशमी नेताम,कु,लोमिका जैन,कु. जागेश्वरी साहू उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में मंच संचालन अमृत नेताम,पुनारद सिन्हा के द्वारा किया गया।