सुकमा (मुरतोंडा)
स्वामी आत्मानंद हिंदी शासकीय हाईस्कूल मुरतोंडा मे अध्ययनरत कक्षा 10वीं के होनहार छात्रा का आईडिया मानक इंसपायर ऑवार्ड 2024 के लिए चयनित हुआ है। छात्रा सरोज यादव पिता भीकाराम यादव गोलागुड़ा, मुरतोंडा के निवासी हैं। छात्रा पढ़ाई में भी बहुत होनहार है। पढ़ाई के अलवा संस्कृतिक कार्यक्रम में भी बहुत प्रतिभाशाली हैं साथ ही रंगोली कला मे भी पारंगत है।
छात्रा की प्रतिभा को देखकर संस्था के प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार मिस्त्री के मार्गदर्शन पर विज्ञान शिक्षक जानकी साहु के सहयोग से बाल वैज्ञानिक मनोवृति को उनके आईडिया को मानक इंस्पायर अवार्ड साईट मे पंजीकृत किया गया। मानक इंसपायर ऑवार्ड चयन समिति को सरोज यादव का आईडिया हजारों आईडिया मे से उत्तम होने पर इसे चयनित किया गया। छात्रा के आईडिया को सकार मॉडल तैयार करने सहायता राशि 10,000 रूपये भी छात्रा के मानक ऑवार्ड समिति द्वारा उपलब्ध करवाया जायेगा।
छात्रा का आईडिया
मुझे व गाँव मे बहुत से लोगों को बरसात के समय पक्की फर्श व जल जमाव क्षेत्र में साधारण चप्पल व जुते से पैदल चलने के दौरान जमी हुई काई के कारण कोई बार फिसल कर गिरने के कारण चोट लगा। तब मुझे यहाँ सोच मन मे आया कि क्यूँ न ऐसे चप्पल व जूते बनाया जाये जीसे पहन कर चलने पर काई पर फिसलने का डर न हो। इसे बनाने का कोशिस मे कर रही हूं।
प्रभारी प्राचार्य- छात्रा पढ़ाई में होनहार है। साथ ही शाला के सभी गतिविधियों मे भी बढ़ चरकर अपनी सहभागिता निभाती है।
वर्तमान में छात्र 10वीं वोर्ड परीक्षा मे भाग ले रही है। आशा है वोर्ड परीक्षा में भी शाला का नाम रोशन करेंगी जैसे इंस्पायर अवार्ड चयन होकर शाला का नाम रोशन किया है।