Mahatari Hunkar Rally महतारी हुंकार रैली में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल 

Mahatari Hunkar Rally

भुवनेश्वर प्रसाद साहू

Mahatari Hunkar Rally महतारी हुंकार रैली में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

Mahatari Hunkar Rally कसडोल !  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता  गौरीशंकर अग्रवाल आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा , प्रदेश की भूपेश बघेल के नेतृत्व में चलने वाली कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बिलासपुर में आयोजित प्रदेश व्यापी महतारी हुंकार रैली में शामिल हुए ।

Mahatari Hunkar Rally इस रैली के प्रमुख नेतृत्वकर्ता भारत सरकार के केबिनेट मंत्री  स्मृति ईरानी  शामिल हुई। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

Mahatari Hunkar Rally आज के इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री  रेणुका सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री  पवन साय, नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय, रामविचार नेताम पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अमर अग्रवाल  पुन्नूलाल मोहले,केदार कश्यप, दयालदास बघेल , कसडोल से भाजपा महामंत्री श्याम बाई साहू सहित अनेक नेतागण एवं प्रदेश भर से आई महिलायें भारी संख्या में उपस्थित थी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU