अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी महामाया मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में संपन्न हुई। बैठक में महामाया मंडल क्षेत्र में निवासरत भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित मासिक कार्यसमिति बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि पार्टी के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं तथा संगठनात्मक गतिविधियों में नियमित सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से शक्ति केंद्र स्तर पर “टिफिन बैठक” आयोजित करने पर जोर देते हुए कहा कि इन बैठकों में बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि संगठन की योजनाओं एवं विचारों को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाया जा सके और बूथ संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।

इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नियमित मासिक बैठकों से संगठन मजबूत होता है तथा कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ बूथ स्तर तक कार्य करने के लिए प्रेरित एवं उत्साहित होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के कारण ही भारतीय जनता पार्टी लगातार सफलता प्राप्त कर सत्ता तक पहुंचती है। वहीं मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार की पार्टी नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक भारतीय जनता पार्टी को जो ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं, उसमें पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
बैठक के दौरान जिला महामंत्री अरुणा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ली। मासिक बैठक के मंच का संचालन मंडल महामंत्री संजीव वर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल मंत्री अतिश ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुण सिंह, उपाध्यक्ष विकास पांडे, मधु चौरसिया, कोषाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह, जन्मेजय मिश्रा, मनीष सिंह, रमेश जायसवाल, श्वेता गुप्ता, आलोक दुबे, मनोज गुप्ता, प्रिया सिंह, आकाश गुप्ता, अंकित जायसवाल, मंडल महामंत्री निरंजन राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके साथ ही निशांत सिंह, बबलू गुप्ता, प्रेमानंद तिग्गा, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, रविकांत उरांव, प्रियंका चौबे, नलिनी पांडे, आनंद सिंह, कुणाल सिंह, विशाल कुशवाहा, कृष्णा तिवारी, अमन गुप्ता, सिद्धार्थ त्रिपाठी, सुमित यादव, अनुज सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा, सत्यम सिंह, रोहित विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, दीपक सोनी, अशोक दास, विकास वर्मा, गणेश सिंह, सतीश शर्मा, अभिमन्यु श्रीवास्तव, धनंजय द्विवेदी, सौरभ जायसवाल, विकास सोनी, संजय साहू, परमेश्वर नेम, विक्रम जायसवाल, अभिषेक माथुर, विकास शुक्ला, बुधराम विश्वकर्मा, रामप्रवेश पांडे, रवि विश्वकर्मा, वीर सोनी, पंकज दास, शंकर साहू, अविनाश सोनकर, राकेश गुप्ता, संजय कुमार, जतिन परमार, राजकिशोर, अनुराग शुक्ला, अरुण तिवारी, सक्षम कश्यप, रुद्र प्रताप सिंह, सोहन बहरा, गौरव पांडे, अविनाश राय, सुधांशु चौबे, संगीता सोनी, रीना राय, रेखा यादव, प्रभा यादव, सुमन चक्रधारी, मीरा तिवारी, पूर्णिमा सोनी, गीता पांडे, विमल सोनी, इंदुमती दास, सरिता जायसवाल, सरिता मिश्रा, नेहा सोनवानी, सुशीला मिंज, विनय प्रभात तिग्गा, सरिता गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सरस्वती यादव, नीलम राजवाड़े, रजनी, पूनम सिंह, भूपेंद्र सिंह एवं सौरव मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
संजीव वर्मा
महामंत्री
भारतीय जनता पार्टी
अंबिकापुर