महाकुंभः फ्लाईओवर को लोग भगवान समझ खूब लिए आशीर्वाद

महाकुंभः फ्लाईओवर को लोग भगवान समझ उचक-उचक कर खूब लिए आशीर्वाद

प्रयागराज। महाकुंभ खत्म होने में अब सिर्फ 8 दिन बचे हैं। करोड़ों लोगों की भीड़ पवित्र स्नान के लिए जुट रही है। कुल 37 दिनों में अब तक 55.31 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर रोज महाकुंभ का वीडियो देखने को मिल रहा है। प्रयागराज में लोगों का उमड़ता जन-सैलाब देख पूरी दुनिया हैरान है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लोगों के एक समूह को महाकुंभ में स्नान के लिए रास्ते से गुजरते देखा गया।

आते-जाते फ्लाईओवर को छूकर आशीर्वाद लेते दिखे

इस दौरन बीच रास्ते में एक फ्लाईओवर पड़ा। जिसमें से लोग गुजरते दिखे। लेकिन जो सबसे हैरान कर देने वाला जो नजारा था वह ये था कि लोग उस फ्लाईओवर को छू-छूकर उससे आशीर्वाद ले रहे थे। तभी फ्लाईओवर के पास खड़े एक शख्स ने इस पूरे नजारे का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “ये ऊपर फ्लाईओवर है और नीचे किसी बंदे ने इसे गलती से छू लिया था। अब सारे के सारे लोग इस फ्लाईओवर को छू रहे हैं। कुछ लोग उचक-उचक कर छू रहे थे तो कुछ लोग साइड की दीवारों को। ये सारे लोग इस फ्लाईओवर को बस इसलिए छू रहे हैं क्योंकि इनके आगे-पीछे के लोगों ने इस फ्लाईओवर को छुआ है। पिछले 15 मिनट से तो इस नजारे को मैं ही देख रहा हूं।”

Related News

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वाकई इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाला हर एक इंसान उस फ्लाईओवर को छूने की कोशिश कर रहा है। लोग कूद-कूदकर उसे छूते हुए आशीर्वाद ले रहे हैं। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @inderjeetbarak नाम के यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- “ये फ्लाईओवर बाबा हैं, भारत के बुद्धिजीवी लोग आते-जाते आशीर्वाद ले रहे हैं, कोई उछलकर ले रहा है तो कोई हाथ लगाकर ले रहा है। अब क्या ही कहा जाए इनको?” वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख लोगों ने देखा और साढ़े तीन हजार लोगों ने लाइक किया है।

Related News